Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Shivira Panchang: शिविरा पंचांग 2024-25 जारी, स्कूलों में बंपर छुट्टियां, परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित

Shivira Panchang 2024-25 PDF Download: शिविरा पंचांग 2024-25 जारी, स्कूलों में बंपर छुट्टियां, परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित :- शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग 2024-25 जारी कर दिया है. शिविरा पंचांग में सत्र 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक रहेगा। इस सत्र में 233 दिन स्कूल लगेंगे। इसमें हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस (नो बैग डे) रहेगा। साथ ही पूरे साल में स्कूलों में 54 दिन अवकाश रहेगा तथा 38 उत्सव मनाए जाएंगे।

10वीं / 12वीं पास सरकारी नौकरी की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए इस ग्रुप से जुड़ें : Join Now

Shivira Panchang

Shivira Panchang

शिविरा पंचांग 2024-25 के मुख्य बिंदु

1. 233 कार्य दिवस (बस्ता मुक्त दिवस सहित)।
2. मध्यावधि अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक रहेगा।
3. प्रथम परख 21 से 23 अगस्त तक।
4. द्वितीय परख 14 से 16 अक्टूबर तक।
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 से 24 दिसंबर तक।
6. तृतीय परख 3 से 6 फरवरी तक।
6. शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक रहेगा। [ads] 7. वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से 8 मई तक होगी।
8. शिक्षण सत्र 2024-25 में माह का द्वितीय व चतुर्थ शनिवार बस्ता मुक्त दिवस रहेगा ।
9. स्थानीय परीक्षा का रिजल्ट 16 मई को घोषित किया जाएगा।
10. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 25 व 26 अक्टूबर 2024 को।
11. राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी 2025 को ।
12. ग्रीष्मावकाश अवकाश 17 मई 2025 से 30 जून 2025 तक रहेगा।
13. सत्र 2024-2025 की पूरक परीक्षाएं आगामी सत्र 2025-26 के जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
14. नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 एक जुलाई 2025 से प्रारंभ होगा।

राजस्थान शिक्षा विभाग समाचार ग्रुप से जुड़े : Join Now

एक पारी विद्यालय हेतु समय सारणी

विद्यालयों में ग्रीष्मकाल समयावधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक रहेगी। इस दौरान विद्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 तक रहेगा। प्रत्येक कालांश 35 मिनट का रहेगा और विद्यालय कुल 5:30 घंटे लगेगा। [ads]

विद्यालयों में शीतकाल समयावधि 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक रहेगी। इस दौरान विद्यालय का समय सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा और विद्यालय कुल 6 घंटे लगेगा। इसमें पहले 6 कालांश 40 मिनट के और अंतिम दो कालांश से 35 मिनट के होंगे।

दो पारी में संचालित विद्यालयों का समय

विद्यालयों में ग्रीष्मकाल समयावधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक) रहेगी। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी और प्रत्येक कालांश 35 मिनट का रहेगा।

शीतकालीन समयावधि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक (सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक) रहेगी। इसमें प्रत्येक पारी 5 घंटे की रहेगी। इसमें प्रथम पांच कालांश 35 मिनट के व अंतिम तीन कालांश 30 मिनट के रहेंगे। [ads]

दो पारी वाले उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पारी में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी आएंगे और दूसरी पारी में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थी आएंगे।

दो पारी वाले माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पारी में कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थी होंगे और दूसरी पारी में कक्षा 1 से 5वी तक के विद्यार्थी होंगे।

राजस्थान के स्कूलों में अवकाश (छुट्टियां)

स्कूलों में मध्यावधि अवकाश (दीपावली अवकाश) 27 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 तक रहेगा। शीतकालीन अवकाश (सर्दियों की छुट्टियां) 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक रहेगा। ग्रीष्मावकाश (गर्मियों की छुट्टियां) 17 मई से 30 जून 2025 तक रहेगा। [ads]

राजस्थान के स्कूलों में परीक्षाएं

स्कूलों में प्रथम परख 21 अगस्त से 23 अगस्त तक होंगे। द्वितीय परख 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। तृतीय परख का आयोजन 3 से 6 फरवरी तक किया जाएगा। 7. वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से 8 मई तक होगी।

राजस्थान शिविरा पंचांग 2024-25 पीडीएफ : यहां से डाउनलोड करें

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join TelegramJoin WhatsApp
WhatsApp Group